आर पी पी न्यूज़ :वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंजन समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठनबन्धन का आज जैसे ही आपचारिक ऐलान हुआ समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई ।समाजवादी पार्टी जिला सचिव ब्रजेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता आनन्द नगर तिराहे पर इकठ्ठा हो कर बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मायावती अखिलेश ज़िंदा बाद,गठबन्धन की आंधी में बह जाएंगे जुमले बाज़,ताना शाही नही चलेगी जैसे नारो से पूरा वातावरण गूंज उठा,दोनो पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश में भरे थे ,और उन का संकल्प था कि इस बार हम जुमले बाज़ों की सरकार उखाड़ फेंकेंगे,और हर हाल में महराजगंज सीट गठबन्धन की झोली में डाल कर ही दम लेंगे।


