आर पी पी न्यूज़ :वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :- महराजगंज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर समाजवादी विकास, विजन एवम् सामाजिक कार्यक्रम के दूसरे दिन इस कि शुरुआत करते हुए समाजवादी पार्टी जिला सचिव ब्रजेश शर्मा ने विधान सभा फरेंदा के ग्राम अशोकनगर गणेशपुर में पहुंच कर लोगों को समाजवादी पार्टी के शासन काल मे प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों के बारे में तफसील से बताया तथा उपस्थित लोगों को यह संदेश देने का काम भी किया कि गरीबों मज़लूमों अल्पसंख्यक तथा दलित समुदाय की सच्ची हितैषी केवल समाजवादी पार्टी है । उन्हों ने कहा कि बीजेपी का एजेंडा प्रदेश के विकास का न होकर समाज को बाँटना है सपा जिला सचिव ने लोगों का आह्वान किया कि वह किसी बहकावे में अब न पड़ें प्रदेश और देश का विकास केवल समाजवादी पार्टी ही कर सकती है इस लिए समाजवादी पार्टी को ही मज़बूती प्रदान करैं
इस अवसर पर लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष. राकेश लोहिया, लोहिया वाहिनी के जिला सचिव. शुभम विश्वकर्मा मजदूर सभा के विधान अध्यक्ष सचिन शेख लोहिया वाहिनी के विधानसभा उपाध्यक्ष अरशद अंसारी व्यापारी नेता गोपाल अग्रवाल जी व्यापार सभा के विधानसभा अध्यक्ष आनन्द अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।


