आर पी पी न्यूज़ :वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : महराजगंज परतावल ब्लाक के परसा उर्फ परसौना में ग्रामपंचायत निधि के मनरेगा मद से हो रहे खड़न्जा निर्माण का ग्रामीणों के शिकायत के बाद बीडीओ ने भुगतान पर रोक लगाते हुए उक्त खड़ंजा कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया है जिस से प्रधान समेत सिकरेट्री को बेचैनी छा गई है।
परतावल ब्लाक के परसा उर्फ परसौना में पूर्णमासी के घर से सुबाष के घर तक मनरेगा के तहत खडन्जा कराया जा रहा है जिसके लिए 142150 रू. की धनराशी स्वीकृत की गयी थी। ग्रामीणों का आरोप था की खड़न्जा में प्रथम श्रेणी की जगह दोयम ईंट का प्रयोग हो रहा है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खण्ड विकास अधिकारी परतावल बिबेकानन्द मिश्रा से किया।खण्ड विकास अधिकारी ने अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को स्थलिय जांच के लिए भेजा । अवर अभियन्ता के जांच में शिकायत सही मिली खड़न्जा निर्माण में दोयम ईट का प्रयोग पाया गया था ।कार्यवाही करते हुए बीडीओ ने उक्त कार्य के भुगतान पर रोक लगा दिया तथा ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह को दोयम ईट उखड़वाकर प्रथम श्रेणी ईट लगाने का निर्देश दिया था लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी द्धारा ईंट नही बदलवाया गया तो खण्ड विकास अधिकारी ने उक्त कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया।

