आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता राजेश : उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फेरते प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक , एक ओर जहाँ सरकार सरकारी विद्यालय में पढ़ाई की स्तर सुधारने में लगी है और दूसरे तरफ शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नही आज रहे है , ताजा मामला गोरखपुर में स्थित जंगल डुमरी नंबर 2 बँगला चौराहा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाँच करने पर पता चला की स्कूल लगे दो घण्टे हो चुका था और सभी टीचर कुर्सी लगाकर धूप का आनन्द लें रहे थे और बच्चे आपस मे खेल रहे थे जब लोगो से पता लगाने पर पता चला कि इन टीचरों का रोज का यही हाल है उन्होंने बताया कि ये सब ठन्डियो मे धूप का मजा खूब उठाते है और आपस मे बात करके समय बर्बाद करते है जिससे बच्चों का भविष्य खराब कर रहे है आखिर इसका ज़िमेदार कौन है इन सब टीचरो पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं

