आर पी पी न्यूज़ -गोरखपुर -बांसगांव स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बसौली बुजुर्ग में स्टेट बैंक द्वारा पोषित ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन प्रमोद कुमार चौहान करते है यह केंद्र पूर्व सैनिक सुरेश यादव के मकान में चलता है संचालक प्रमोद चौहान आज करीब 4 बजे केन्द्र बंद करने ही जा रहे थे की इसी बीच बिना न नंबर की नयी मोटर साइकिल से दो बदमाश सवार होकर आये और बैंक मे घुस गए ये बदमाश केंद्र पर जमा धनराशि को कब्जे में लेकर भागना चाहे तो चौहान ने उसका विरोध किया विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल से घायल कर प्रमोद को लहूलुहान कर दिया पिस्टल की आवाज सुनकर पूर्व सैनिक सुरेश यादव अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बदमाशों को डराकर भगाया पिस्टल की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गये और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया इसी बीच ग्रामीणों ने घायल प्रमोद को बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहा चिकित्सकों गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया इसी बीच ग्रामीणों ने बदमाशों को मारना पीटना शुरू किया इसी बीच सूचना मिलने पर रविकांत निगम और कासटेबिल शिव प्रकाश मौके पर पहुंच कर घायल दोनों बदमाशों को और उनकी मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया घायल बदमाशों को बांस गांव अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी दवा चल रही है पुलिस ने जब पूछ ताछ की तो एक ने अपना नाम विजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह, व दूसरे ने हरी सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी भलूआन थाना गगहा गोरखपुर बताया अभी तक बांसगांव थाने में कोई तहरीर नही दी गयी है घटना स्थल पर तहसीलदार शशिभूषण पाठक और कोतवाल संतोष कुमार यादव पहुच कर पूछताछ कर रहे हैं स्थानीय लोगों में सुरेश यादव के साहस की प्रसंसा हो रही है

