आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान : महराजगंज - परतावल बाजार कमें परतावल से पुरैना जाने वाली रोड पर उस समय काफी हलचल बढ़ गई जब एक बच्ची रो रहीं थी लोगो के पूछने पर पता चला की दो लड़के इनकी सायकिल ले कर भाग गए | जब मोटर सायकिल से लड़को का पीछा किया तो लड़के सायकिल को गन्ने के खेत में छुपाते हुए पकडे गए | दोनों लड़को की पहचान निखिलेश पुत्र विनोद उम्र 12 वर्ष तथा प्रदीप जयसवाल पुत्र दिलीप के रूप में हुई है ग्रामीणों ने लड़को को पुलिस के हवाले कर दिया |

