गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 8 January 2019

RPP NEWS

ग्राम पंचायत सेकेट्री और लेखपाल को नहीं पता ग्राम में चल रही योजनाओं के बारे में, एस डी एम ने लगाई फटकार


आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता अभय पासवान -महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैरिया में सदर एस डी एम सत्यम मिश्रा और एस ओ का शीतकालीन ग्रामीण भ्रमण किया यहां पर ग्रमीणो से उनके समस्याओ के बारे में जाना तथा सरकार के  द्वारा चलाये जा  रहें योजनाओं के  बारे में विस्तार से बताया l साथ ही साथ ग्रामीण विकास अधिकारी एवं लेखपाल से पेंशन कि स्थिति के बारे में जाना  आंगनवाड़ी में भोजन, प्राथमिक विद्यालय में हैंडपम्प, शौचालय और पढ़ाई के बारे में ग्रामीणों से पूछा l विधवा, बृद्धा पेंशन कि शिकायत जब ग्रमीणो ने किया तो इस पर एस डी एम ने ग्राम विकास अधिकारी को जम कर फटकार लगाई, लोगो के शिकायत पर कि ग्राम विकास अधिकारी ग्राम भ्रमण नहीं करते तो इस बात बार भी सेकेट्री को जाम कर फटकार लगाया और समय समय पर ग्राम भ्रमण करने का आदेश दिया lलोगो को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा के बारे में  भी बताया l लोगो को ऑनलाइन आवेदन, ऑनलइन शिकायत के बारे में भी बताया, साथ ही ग्राम वासियो को सेकेट्री, लेखपाक, कॉन्गो और अपना मोबइल नंबर उपलब्ध कराया इस मौके पर ब्लॉक खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम सुन्दर पटेल, स्वास्थ्य शिक्षा  अधिकारी सुनीता पटेल, एवं वंदना त्रिपाठी भी मौजूद थी l

ग्राम में चल रही योजनाओं के बारे में जब एस डी एम ने सेकेट्री,लेखपाल से पूछा तो इन्हे ही योजनाओं के बारे में पता ही नहीं था,इस पर एस डी एम ने कहा जब आप लोगो को ही योजनाओ के बारे में जानकारी नही है तो आप लोगो को क्या जानकारी देंगे इस पर नाराजगी दिखाई तथा सख्त कार्यवाही के आदेश दिया ।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :