गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 8 January 2019

RPP NEWS

शिव राष्ट्र सेना की सप्ताहिक बैठक सम्पन्न



आर पी पी न्यूज़ :गोरखपुर ब्यूरो - आज दिनांक 8/1/ 2019 दिन मंगलवार बक्शीपुर आर्य समाज में शिव राष्ट्र सेना की सप्ताहिक बैठक हुई। जिसमें संगठन  शिव राष्ट्र सेना के अध्यक्ष रितेश कुमार आल्हा द्वारा गोरखपुर जिले का जिला अद्य्यक्ष प्रिंस सिंह जी को नियुक्त किया गया।साथ ही संगठन के अद्य्यक्ष ने कहा की,"जैसे आज इस संगठन से युवा जुड़ने को आतुर हो उठा है ,ठीक उसी तरह शिव राष्ट्र सैनिक युवाओ को संगठन से जुड़ने के लिए आतुर हो उठे हैं ।" और आज संगठन काफी तेजी से युवाओं के बीच फैल रहा है।
 और युवा वर्ग के सभी लोग इस संगठन से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और समाज के लिए कार्य कर रहे हैं मैं उन सभी शिव राष्ट्र सैनिकों का आभार करता हु। और आने वाले समय में हम समाज के लिए नई प्रेरणा बनेंगे , इस कार्यक्रम को संबोधित करते संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र जयसवाल जी ने कहा कि शिव राष्ट्र सेना के अध्यक्ष रितेश कुमार आल्हा जी द्वारा एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा आप सभी को शिव राष्ट्र सेना के गोरखपुर के जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रिंस सिंह को आपके बीच लाया जा रहा है ।
 संगठन से महामंत्री शिवम मिश्रा ने कहा जैसे शिव राष्ट्र सेना के जिला अध्यक्ष प्रिंस सिंह जी को नियुक्ति दी गई उसी प्रकार शिव राष्ट्र सेना के दो नए विंग जैसे शिव राष्ट्र सेना छात्र सभा एवं शिव राष्ट्र सेना युथ ब्रिगेड जल्द ही इन दोनों विंग के भी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होगी और संगठन का एक नया रूप रेखा तैयार कर लोगों के बीच हम प्रस्ताव रखेंगे।
 जल्दी गोरखपुर जिले में हर कोने से हर ब्लॉक से हर क्षेत्र से हर ग्राम से हर वार्ड से हर विधानसभा से कार्यकर्ताओं का जोड़ने  के लिए आप सभी कड़ी मेहनत कर संगठन को एक नई ऊर्जावान देने का प्रयास करें जिससे कि आने वाले समय में हम इस संगठन को पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में  फैला सके।
उपस्थित गण संगठन के मंत्री अंकित शर्मा , संगठन मंत्री शिवम गुप्ता , कार्यालय प्रभारी नीतीश कश्यप , रितेश कुमार , अमन गुप्ता , महानगर प्रभारी सौरभ त्रिपाठी , निहारिका विश्वास , नीतू गुप्ता , राजन, सूरत सिंह, रवि कुमार , अनिकेत निषाद, अशोक निषाद, राजदीप कुशवाह, संतोष गौतम, अमित कश्यप, हेमंत जयसवाल, धीरज सिंह, आशीष जयसवाल, सुनील भारद्वाज, बबलू जायसवाल, सुधीर गौड़, सूरज गौड़ मनीष यादव,शौर्य प्रजापति, शुभंकर पांडे, अमित कश्यप, अंकुर कुमार, धनंजय पांडे, राजेश कुमार, शशांक सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, विष्णु मोतीवाल, गणेश श्रीवास्तव, अमित दुबे, दीपक,ऋतिक,राज साहनी,एकलव्य, आदि लोग उपस्थित थे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :