आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद -आज सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा कटहरा में समाजवादी विकास विजन एवं न्याय यात्रा जो पिछले 7 जनवरी से क्रमशः चल रहा है।आज इसी क्रम में ग्रामसभा कटहरा में चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पिछले सपा सरकार में हुए विकास कार्यो के बारे में बताया गया ।वहीं वर्तमान सरकार जन विरोधी कार्यो को करने में लगी हुई है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश यादव,राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कृष्णभान सिंह,युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विन्द्रेश कन्नौजिया, विजय बहादुर चौधरी, दिलीप शुक्ला, रामकृपाल बाबा चौरसिया सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


