गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 16 January 2019

RPP NEWS

गेंहू की बोरी में बालू के पैकेट मिलने से कोटेदार भी हैरान ग्रामीणों में रोष,बभनौली का मामला


आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज -महराजगंज  परतावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौली में ग्रामीणों के साथ कोटेदार भी उस समय अचंभित हो गए जब वितरण के लिए कोटेदार को गोदाम से मिले गेहूं के बोरे खोलने पर उस मे पसलिथिन में भर कर 3से 4किलो तक के बालू व मिट्टी के पैकेट मिलने लगे ग्रामीण इस को देख कर भडक गए,और इसे अपने साथ धोका बताने लगे।
ग्रामीणों के अनुसार जब आज कोटेदार से वह सरकारी राशन लेने के लिए पहुंचे और जब कोटेदार उन्हें गेहूं तौलने के लिए बोरा खोलना आरम्भ किया तो गेहूं के साथ उस मे पालिथींन में भर कर रखा 3 से 4 किलो ग्राम तक का बालू का पैकेट तथा मिट्टी गिरा जिसे देख कर कोटेदार समेत अन्य लोग भी अचम्भित हो गए लगातार 3 बोरी खोलो गई जिस में से यह बालू के पैकेट मिले, लोगों का आरोप है कि बोरे में रखे गेहूं का भार बढ़ाकर मुनाफा खोरी के लिए इस प्रकार की हरकत की गई है।कोटेदार ने भी बताया कि उसे जिस प्रकार परतावल गोदाम से उठान मिला है वह सीधे अपनी दुकान पर लाया तथा जब वितरण के लिए बोरा खोला तो उस ने यह मिलावटी कारनामा देखा,अब प्रशन यह उठता है कि मात्र कुछ रुपये की बचत के लिए इस प्रकार का घिनावना खेल कहा खेला गया है उस के लिए कौन दोषी है।

 खाद्य व रसद विभाग को इस कि जांच कर कड़ी कार्यवाही करते हुए सप्लाई करने वाली फर्म के लाइसेंस को निरस्त करने का निर्णय लेना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की मिलावट खोरी से जनता को निजात मिले

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :