आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता मोशिन रज़ा- महराजगंज जनपद में परतावल ब्लॉक में स्थित इफको शाखा पर यूरिया के लिए किसान परेशान हो रहे है उस शाखा पर लगभग दो सप्ताह से यूरिया खत्म हो गया है और वहाँ पर बोर्ड लगा दिया गया है कि कोई ठिकाना नही है कि शाखा पर कब तक यूरिया उपस्थित होगा और न ही सही समय बताया जा रहा है कि यूरिया कब तक शाखा पर मौजूद होगा और वहाँ पर किसान दिन पर दिन जाकर परेशान हो रहे है और यूरिया आने का इंतजार कर रहे है इस समय गेहूँ के फसल में यूरिया डालने का समय है किसानो के लिए इस तरह से यूरिया की कमी खल रही है एक तरफ सरकार कहती है की प्रदेश में यूरिया की कमी नहीं है तो दूसरी तरफ गोदाम खाली पड़े है इसे क्या काहे कि उत्तर प्रदेश सरकार इन सब किसानों को नजरअंदाज कर रही है सरकार यह भूल गई है की भारत को इन्ही किसानों के चलते एक नया सम्मान मिलता है और उत्तर प्रदेश सरकार इन्ही किसानों पर अत्याचार करने में कोई कसर नही छोड़ रही है और किसानों का निगाहे अभी भी यूरिया के इन्तजार में टिकी हुई है लेकिन देखिए सरकार कब तक यूरिया शाखा पर भेजती है

