गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 2 February 2019

RPP NEWS

सपा की मासिक बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र की रक्षा का प्रश्न मानकर निर्णायक संघर्ष करने का ऐलान


आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद :सपा कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र की रक्षा का प्रश्न मानकर निर्णायक संघर्ष करेंगे।उक्त यादगार आज यहाँ सपा की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने व्यक्त किया ।बैठक का संचालन जिलामहासचिव एडवोकेट जगदम्बा गुप्ता ने किया ।जिलाध्यक्ष ने बैठक में संगठन की मजबूती व सक्रियता का आहवान करते हुए कहा कि केंद्र व प्रान्त की भाजपा सरकारें जिस प्रकार 2014 व 2017 के चुनाव में जनता को झूठ व फरेब के जाल में फंसाकर सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया ।उसी प्रकार 2019 के चुनाव से पहले बजट की आड़ में पुनः एक बार भ्रमित करने का कुप्रयास किया है क्योंकि सपा व बसपा के चुनावी समझौते से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लगायत आम कार्यकर्ता तक के होश फाख्ता हो गये हैं ।जिलाध्यक्ष ने सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील कीट कि सत्तारुढ़ दल के भ्रमजाल को तोड़ने के लिए गाँव-गाँव संपर्क करके सच्चाई से जनता को रूबरू करने का कार्य करें ।और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के मुहिम को सफल बनायें।बैठक को संबोधित करते हुए अपने सुझाव रखने वालों में पूर्व विधायक श्रीपती आजाद,सुदामा प्रसाद, प्रदेश सचिव भाई रामलाल यादव,जिलाउपाध्क्ष आमिर खान, अशोक यादव,अतुल पटेल,मिस्टर खान,कृष्ण मोहन सिंह,सतीश यादव,सूरज यादव,बब्लू भारती, केशव जायसवाल, श्यामसुंदर त्यागी सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :