आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज -महराजगंज ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने घुघली क्षेत्र के बर्गदही में स्थित मदरसा में लिपिक पर कार्यालय परिसर के में लघुशंका करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाते हुए इसे जमा कराने का आदेश दिया है,
अपने पत्र संख्या 14889 दिनांक 30,जनवरी 2019 द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को प्रेषित अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि उक्त लिपिक 31 जनवरी2019 को 1.55 बजे उन के कार्यालय परिसर जो साफ सुथरा है वहां लघुशंका करते पाए गए जो स्वच्छता की दृष्टि से अनुचित है, इस कारण उन से 500 सौ रुपये जुर्माना वसूल कर उन के कार्यालय में जमा कराया जाए ,साथ ही उन के विरुद्ध अन्य कार्यवाही भी की जाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पत्र से तो एक बात स्पष्ठ है कि काफी गुस्सा व हड़बड़ाहट में यह पत्र जारी किया गया है ,क्यों कि पत्र 30 जनवरी 2019को जारी किया जा रहा है और लघुशंका करने का समय 31 जनवरी2019 दर्शाया गया है,प्रश्न यह भी उठता है कि क्या उस परिसर में अधिकारी महोदय ने लघुशंका, करना मना है का बोर्ड भी लवाया है,और कहीं शौचालय की सार्वजनिक ब्यवस्था सब को दिखाई देने वाले स्थान पर किये है?यदि नही तो इस प्रकार की कार्यवाही कहां तक उचित है।परीशान हाल ब्यक्ति कहा जाए,और जिस प्रकार पत्र पर दिनाक अंकन में गलती हो जाती है उसी प्रकार ब्यक्ति से अनजान में गलती हो जाती है ।जुर्माना ही समाधान नही है नोटिस व स्पस्टीकरण भी गलती सुधार व आंख खोलने के लिए काफी हो सकता था ।


