गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 25 February 2019

अभय पासवान

सेंट जेवियर्स स्कूल में शीतकालीन महोत्सव का आगाज


आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज : सवांददाता अभय पासवान : सेंट जेवियर्स स्कूल चौक रोड महराजगंज में आज दिनाँक 24/02/2019 को शीतकालीन महोत्सव का आगाज किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे- आँचलिक, लोकसंगीत, नृत्य एकांकी तथा स्वनिर्मित विज्ञान प्रदर्शनी, कला प्रदर्शनी, लजीज व्यंजनों से सजे तरह-तरह के स्टॉल बच्चो द्वारा लगाए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश चंद्रा, रितिका चंद्रा, आकाश चंद्रा, डॉ अरुण श्रीवास्तव, सौम्या चंद्रा व अन्य विद्यालयों से आये प्रबंधको ने दीप प्रज्वलित करके किया।माँ सरस्वती वंदना ने ऐसा शमा बाँधा कि दर्शक भक्ति रस में डूब गये।उसके उपरांत गणेश वंदना जो गणेश के रूप में एक मासूम बच्चे ने बहुत ही उम्दा अभिनय करके सबका दिल जीत लिया।

एक के बाद एक तीस कार्यक्रम हुए जो सभी कबीले तारीफ रहे जिसमे कुछ ऐसे भी रहे जो देश के लिए सन्देश व भावभीनी जैसे- वृक्ष बचाओ, स्वस्थ जीवन पाओ, पुलवामा में शहीद जवानों की शहादत पर नाटक ने दर्शकों को उदे्लित कर दिया तथा वही आंचलिक व प्रान्तीय नृत्य ने हमारी भारतीय संस्कृति व सभ्यता को जीवन्त किया।

महराजगंज के इस महोत्सव को सभी दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया और अन्य प्रोग्रामो को राष्ट्र का नाम दिया। गोरखपुर के माने जाने कोरियोग्राफर मि. समीर अहमद ने काफी मेहनत के साथ तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों ने सराहनीय योगदान के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

विद्यालय के प्रबंधक ने सभी पदाधिकारियों को भी आभार व्यक्त किया कि समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।साथ ही साथ अभिभावकों को भी आभार व्यक्त की अपने कीमती पलो से जो पल बच्चों के लिए दिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से किया गया।

अभय पासवान

About अभय पासवान -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :