आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद - दहेज के लिये युवती को बेघर किया।ग्रामसभा धनेवा के टोला गबडूआ में अदहम पुत्र ज़ाफ़र अली ग्रामसभा गबड़ूआ निवासी है जिसकी शादी करीब चौदह वर्ष पहले ग्राम बरियारपुर में हुआ शादी के कुछ वर्षों तक उसका व्यवहार अच्छा रहा लेकिन विगत कुछ वर्षों से अदहम का व्यवहार बिल्कुल बदल गया और वह अन्य औरतों के चक्कर मे भी रहने लगा आये दिन मारपीट करना उसका पेशा बन गया ऐसा वह सिर्फ दहेज के लिए ऐसा करता है ऐसा उसके पहली पत्नी का कहना है और फिर वह दूसरी शादी भी 6अगस्त 2017 को कर लिया।शादी के बाद अदहम अपने पहली पत्नी को और भी परेशान करने लगा ।और जब स्थिति ज्यादा बिगड़ गयी तो दोनों पक्ष ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान के पास पहुंचे ।और उस स्थिति में दोनों पक्ष सुलहनामे के लिए तैयार हो गये ।सुलहनामे के अनुसार अदहम को अपनी पहली बीबी व दोनों बच्चों के परवरिश के लिए प्रतिमाह रु 6000/ देना है ।किसी तरह एक महीने देने के बाद अब सुलहनामे में हुए वादे के अनुसार मुकर रहा है।जिससे पहली पत्नी के सामने अपना और अपने बच्चों के भरण-पोषण हेतु बहुत कठिनाई आ गयी है।अब अदहम अपनी जिम्मेदारी से भाग खड़ा हुआ है तो इस स्थिति में वह क्या करें। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नसीम खान जी के पास जब वह पहुँची तो उन्होंने बिना कहे कुछ नगद धनराशि देकर उनका सहयोग किया।अब जब ऐसी स्थिति में अपने दोनों बच्चों को लेकर वह कहाँ जाए ।
युवती की जुबानी सुने क्या क्या जुल्म होता है युवती के साथ

