परतावल स्थित मॉडर्न स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का तीसरा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।
आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज : सवांददाता अभय पासवान : परतावल में स्थित मॉडर्न स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का तीसरा वार्षिकोत्सव का आयोजन बडी धूम धाम से की गई कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को प्रबंधक मोहम्मद आफताब आलम के द्वारा मोमेंटो देकर और रोशनी ने नात पढ़कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिन्सिपल श्री मेहदी हसन खान रहे और परतावल चौकी इंचार्ज श्री विकास यादव जी रहे। मंच से एंकरिंग आयान खान इरम खान और अनामिका यादव ने किया ।
स्कूल के प्रिंसिपल माहताब आलम खान ने अपने स्पीच में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने की अपील के साथ अभिभावकों को भी बहुत सारे मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गीत, नाटक, हास्य नाटिका, लोकगीत, देशभक्ति के गीत आदि विधाओं में प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने नाटक के द्वारा समाज के लोगो तथा उपस्थित लोगों से दहेज प्रथा को खत्म करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने इसकी सराहना की और नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रिंसिपल माहताब आलम द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया और नेशनल एंथम भी पढ़ा गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों की उपस्थिति रही।बच्चों को पुरष्कृत भी किया गया।
About अभय पासवान -
आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |