आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान :महराजगंज : श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के बाहर सिवान में एक अज्ञात तौर पर खड़ी बाइक स्पेलेण्डर यूपी 56 एन 8289 खड़ी मिली ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाईक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने जब उक्त मोटरसाइकल की छान-बीन की तो पता चला कि उक्त नम्बर की एक बाइक बीते रविवार को धनहा से चोरी हो गयी थी। पुलिस ने बाईक मालिक को बुलाकर बाईक उस के हवाला कर दी , चोर की तलाश की जा रही है।

