आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद -जिला मुख्यालय स्थित डी एम कार्यालय पर साहू समाज के लोगों के द्वारा उग्र प्रदर्शन कर हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती डॉ. पूजा शकुन पाण्डे पर मुकदमा लिखकर गिरफ्तार किए जाने की मांग की।बताते चलें कि पिछले दिनों 30 जनवरी को फेसबुक, व्हाट्सएप, एवं यु टयूब पर वायरल वीडियो में राष्ट्र गौरव महात्मा गांधी जी के पुण्य तिथि पर अलीगढ़ में उनके चित्र पर गोली दागने के बाद गांधी जी का पुतला जलाया गया ।कथित हिन्दू संगठन अखिल भारत हिन्दू महासभाकी राष्ट्रीय सचिव डॉ पूजा पांडेय ने गांधी जी के पुतले को तीन गोली मारकर उनकी हत्या की सीन को दोहराकर अपनी मानसिकता का परिचय दिया गया है।जिसका क्लिप देखकर पूरे समाज मे आक्रोश व्याप्त है ।परंतु अभी तक अपनी उक्त कृत्य मानसिकता का परिचय देने वाली हिन्दू महासभा कु राष्ट्रीय सचिव डॉ पूजा पाण्डेय को देशद्रो8 का मुकदमा लिखकर गिरफ्तार नहीं किया गया है।अन्यथा साहू समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।इस अवसर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,चंद्रशेखर गुप्ता ,जवाहर लाल साहू,कमलेश गुप्ता,राजीव गुप्ता,सहित तमाम साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।


