गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 5 February 2019

RPP NEWS

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू


 आर पी पी न्यूज़ : महाराजगंज  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार से तीन दिन तक सभी तहसीलों में शिविर लगाकर पंजीकरण किया जाएगा। 28 फरवरी तक किसानों को पहली किस्त दो-दो हजार रुपये दे दी जाएगी। किसानों को पंजीकरण में तेजी दिखानी होगी।
केंद्र सरकार ने किसानों के लिए अब तक की सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लांच की है। एक फरवरी को कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट में योजना को सार्वजनिक किया। इसके दो दिन बाद ही किसानों को योजना के तहत लाभ देने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
डीएम ने सोमवार को बताया कि पांच एकड़ से कम जोत वाले किसानों का पहले ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित तहसीलों में पांच-पांच काउंटर लगाए जाएंगे। मंगलवार से गुरुवार तक पंजीकरण का कार्य पूरा होगा। इसके बाद जमीनों का आकलन कर पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। किसानों को पहली किस्त के रूप में 28 फरवरी तक दो-दो हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे।
पंजीकरण के लिए लाने होंगे ये दस्तावेज
पंजीकरण के लिए किसानों को अपनी खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति लानी होगा। यदि आधार कार्ड नहीं है तो राशन कार्ड, पैनकार्ड या अन्य पहचानपत्र देना होगा।
यह है योजना
-पांच एकड़ से कम जोत वाले किसान योजना के लिए पात्र होंगे।
-प्रत्येक किसान को हर वर्ष 6000 रुपये खाते में भेजा जाएगा।
-प्रत्येक वर्ष तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये भुगतान होगा।
-योजना दिसंबर 2018 से लागू, पहली किस्त फरवरी में मिलेगी। 
पंजीकरण में सहयोग करेंगे लेखपाल और प्रधान
एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने बताया कि योजना का लाभ सभी पात्र किसानों को मिले इसके लिए सभी लेखपालों व प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है। वह अपने गांव के किसानों का पंजीकरण कराने में सहयोग करेंगे। प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके तहसील में लगने वाले शिविर में भेजें।

आवेदन फार्म


RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :