आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर ब्यूरो -बीपी कान्वेंट स्कूल कैंपियरगंज गोरखपुर के द्वारा पुलगांव में शहीद जवानों के लिए अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गयी .यह यात्रा विद्यालय परिसर से कैंपियरगंज चौराहा होते हुए जे.पी.इण्टर कालेज , तहसील परिसर से मार्केट की तरफ रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचकर फिर वीरवहादुर सिंह चौराहे पर वापस होते हुए विद्यालय प्रांगण तक पहुंची. इस दौरान बच्चों ने शहीद जवानों के प्रति सहानुभूति पूर्वक अपने नारों को जारी रखा.पुनः विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री केशव शुक्ल द्वारा विद्यालय में श्रद्धाञ्जलि सभा का आयोजन किया गया.पुलगांव में मारे गए शहीद जवानों को विनम्र अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ 2 मिनट का मौन रखते हुए अपनी बातों से भावभीनी श्रद्धाञ्जलि अर्पित की गयी. विद्यालय के व्यवस्थापक कृपाशंकर चौरसिया पूरे मनोयोग से उपस्थित रहेसहयोगी अध्यापक बंधु राजेश पांडे ,ओंकार नाथ मिश्रा, संदीप यादव ,रसेंद्र यादव,वन्दना विश्वकर्मा,पूर्णिमा,शान्ति,अनिका,सोनिया सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.


