आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता रामआशीष मौर्या *महाराजगंज: खुटहा बाजार:* जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के जवानों पर किए गए आत्मघाती हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है जगह-जगह श्रद्धांजलि दी जा रही है और पाकिस्तान के पुतले फुके जा रहे हैं तो वही खुटहा बाजार और लखराव , महदेवा गांव के लोग तिरंगे के साथ निकाली जुलूस । जुलूस में हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे लोगों के अंदर पाकिस्तान की कायराना हरकत करने पर काफी आक्रोष है । इस दौरान पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला भी बनाया गया जिसे तिराहे पर फूंका गया।

