आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर ब्यूरो - आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनाने पर लेखपालो को मिलेगा 5 रुपए, फसल कटाई पर 80 रुपए, मतदाता सहायता बूथ बनवाने पर 300 रुपए, अन्य प्रमाण पत्रों पर भी मिलेंगे 5 रुपए।
यूपी के राजस्व लेखपालों को अब आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए 5 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा फसल कटाई (क्रॉप कटिंग) का मानदेय भी दोगुना कर दिया गया है। लेखपालों को देने के लिए लैपटॉप खरीदने और विभागीय परीक्षा में सफल लेखपालों को स्थायी करने का भी आदेश जारी किया गया है।
इससे नाराज लेखपालों ने फिर से चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया था। मंगलवार को मुख्य सचिव डॉ. अनपू चंद्र पांडेय ने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को बुलाकर बैठक की और अफसरों को लंबित मांगों पर तेजी से कार्यवाही का निर्देश दिया। इसका तत्काल असर हुआ और दिन भर में ही मांगों से जुड़े चार आदेश जारी हो गए।
ऐसर लैपटॉप खरीदने को मिली मंजूरी,
दो वर्ष की सेवा पूरी करने वाले प्रशिक्षु लेखपाल अब होंगे स्थायी।
27 हजार लेखपालो को होगा फायदा.....!


