आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद - अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम नई रोशनी के छठे बैच का सुभारम्भ 06-02-2019 को ग्राम धनेवा-धनेई टोला गबडूआ के प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान जी के द्वारा किया गया ।उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक महिला को शिक्षित होने की जरुरत है जब महिलायें शिक्षित होंती हैं तो समाज मे परिवर्तन आता है।और परिवार, समाज व देश मे खुशहाली पैदा होती है।यह कार्यक्रम मदरसा इस्लामियां प्राइमरी स्कूल में पूर्वांचल सेवा संस्थान द्वारा संचालित किया गया है।संस्था द्वारा उपस्थ्ति महिलाओं को पुस्तक वगैरह भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा वितरित किया गया।मास्टर ट्रेनर आयशा खातून ने महिलाओं के नेतृत्व विकास व एडवोकेसी आदि पर विस्तार से चर्चा की इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद कैश,मोहम्मद जहीरुद्दीन नदवी,मेराज़ अहमद सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।


