आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर आकाश मद्धेशिया पीपीगंज सवांददाता-आज नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नं 4 के मिडिल स्कूल पर sveep कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें नगर पंचायत पीपीगंज व ग्राम सभा साहबगंज के मतदाताओ को चुनाव प्रणाली व मत के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही मतदाताओं से 100 प्रतिशत मतदान की अपील किया गया। अधिशासी अधिकारी पीपीगंज ने मतदाताओ को मतदान की शपथ दिलायी। स्थानीय लेखपाल रत्नेश मिश्र ने मतदाताओ को मत के महत्व के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया। राजस्व निरीक्षक माधवेन्द्र सिंह ,लेखपाल मोहित नायक, योगेंद्र प्रताप सिंह, समस्त शिक्षकगण, व BLO उपस्थित रहे।

