गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 28 March 2019

Moshin raja

मिठौरा ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

आर पी पी न्यूज़: संवाददाता नूर मोहम्मद:  आज दिनाँक 28/03/2019 को मिठौरा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की  एक बैठक ग्रामसभा जमुई पंडित में हुई ।जसकी अध्यक्षता कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष इनायत खान ने की । तथा मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद जी रहे।आलोक प्रसाद ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने केवल जनता को छलने को छलने का कार्य किया है।जहां एक तरफ कांग्रेसी सरकारों ने अपने कार्यकाल में भारत के किसानों का करोड़ो रूपये कर्ज़ा माफ किया वहीं मनरेगा , शिक्षा का अधिकार ,भूमि संरक्षण कानून लाकर गरीबों एवं आम जनता को राहत दी।वहीं वर्तमान की भाजपा सरकार ने रसोई गैस के दामों में बेतहासा वृद्धि ,बढ़ती हुई खाद की कीमतें, जनपद में बंद हो रही मिलें,भ्र्ष्टाचार में बढ़ोत्तरी कर आम जनता को छलने का काम किया है।जहां एक तरफ। भाजपा  ने किसानों का मदद करने का केवल दिखावा किया है।वहीं न्यूनतम आय की घोषणा कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. राहुल गांधी जी ने हिंदुस्तान से गरीबी मिटाने का संकल्प लिया है।कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष श्री इनायत खान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा. प्रियंका गांधी जी के आने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नया जोश आ आया है।कांग्रेस किसी जाति धर्म एवं वर्ग की पार्टी नहीं है और हम कार्यकर्ताओ को एक जुट होकर अबकी बार कांग्रेस की सरकार लानी है ।इस अवसर पर हरिकेश पटेल,सुहेल अहमद, मनोज वर्मा,अवनीत तिवारी, सिराजुद्दीन ,वटुक मणि त्रिपाठी, गुलाम गौस,अविनाश, आज़ाद,बब्लू चौधरी, सुभाष भारती, मंगरु खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Moshin raja

About Moshin raja -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :