गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 10 March 2019

अभय पासवान

चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने आनन फानन में निगमों में मनोनयन कर दिया। मनोनयन लिस्ट में गोरखपुर-बस्ती मंडल के नामों की अधिकता है।


आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ सवांददाता रिज़वानुल्लाह खान : महराजगंज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हियुवा के कार्यकर्ताओं की इस लिस्ट में खूब जगह मिली है। यूपी युवा कल्याण परिषद में डाॅ.विभा्रट चंद्र कौशिक को मनोनीत किया गया है। आवास एवं विकास परिषद में गोरखपुर के अश्वनी त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश बीज एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह को बनाया गया है। राजेश्वर सिंह हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी हैं। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान का उपाध्यक्ष देवरिया के नीरज शाही को बनाया गया है। पूर्वांचल विकास बोर्ड में गोरखपुर के जय प्रकाश निषाद, विजय शंकर यादव को सदस्य बनाया गया है। महराजगंज के परदेसी रविदास और अरविंद पटेल बस्ती, राजकुमार शाही देवरिया को भी सदस्य बनाया गया है। उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम का अध्यक्ष गोरखपुर के रमाकांत निषाद को बनाया गया है। उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग का उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह को बनाया गया है। अतुल सिंह हिंदू युवा वाहिनी के हैं। उत्तर प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रियल कारपोरेशन का अध्यक्ष जगदीश उर्फ बाल्टी बाबा को बनाया गया है। बाल्टी बाबा कुशीनगर के रहने वाले हैं। हिंदुस्तानी अकादमी, प्रयागराज के सामान्य परिषद में बस्ती के नागरदास मिश्र को सदस्य बनाया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य भिखारी प्रजापति को बनाया गया है। प्रजापति हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी हैं। कुशीनगर के लालबाबू बाल्मिकी को उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।*

अभय पासवान

About अभय पासवान -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :