गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 9 March 2019

RPP NEWS

महाराजगंज के लोगों को नहीं आना पड़ेगा गोरखपुर बनवाने पासपोर्ट


आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता जमशेद आलम -पासपोर्ट के लिए अब तक गोरखपुर का चक्कर लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) का शुभारंभ हुआ। सांसद पंकज चौधरी ने मुख्य डाकघर में ही विधिविधान से पीएसके का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जो वादा किया गया था उसे आज पूरा कर दिया गया। अब जिले में ही युवाओं का पासपोर्ट बन जाएगा। शनिवार का दिन महराजगंज के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस पल का काफी समय से इंतजार था। 
 अभी तक पासपोर्ट संबंधी किसी भी काम के लिए 56 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। ऐसे में जिले को विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा केंद्र के रूप में बड़ा तोहफा दिया है। दो अक्तूबर 1989 को महराजगंज जिला बनने के बाद करीब 29 वर्ष तक यहां के लोगों को पासपोर्ट के लिए लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक चक्कर लगाना पड़ा था। इसमें समय व पैसा भी खर्च हुआ। जांच प्रक्रिया का हवाला देकर उनके आर्थिक शोषण की भी अक्सर शिकायतें सामने आईं। लेकिन महराजगंज में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से खासकर विदेशों में नौकरी और शिक्षा के लिए जाने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिली है।
इस मौके पर विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, भाजयुमो के अभिषेक श्रीवास्तव व नगर पालिका नौतनवा के अध्यक्ष गुड्डू खान व  सैकड़ो सम्मानित मौजूद रहे

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :