आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर -संवाददाता आकाश मद्देशिया पीपीगंज: हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं नवनियुक्त माननीय सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ प्र श्री विजयशंकर यादव जी के कैम्पियरगंज प्रथम आगमन पर हजारों की संख्या में हिन्दू युवा वाहिनी, भाजपा एवं मा विधायक फतेहबहादुर सिंह जी के सहयोगियों ने भव्य स्वागत किया स्व वीरबहादुर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उसके बाद मा. विधायक फतेहबहादुर सिंह जी के कार्यालय में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें श्री विजयशंकर यादव जी ने आगामी लोकसभा चुनाव में सभी को बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए कहा और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप में से भी कोई कार्यकर्ता इस ऊंचाई पर पहुंच सकता है उन्होंने सबके साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।
कार्यक्रम का संचालन हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लाक महामंत्री एवं आई टी मीडिया सेल के संयोजक श्री राकेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेशदत्त त्रिपाठी, शमशेर सिंह, गौतम सिंह, संगम द्विवेदी, संतोष पाठक, अनिल वरूण, रमाशंकर यादव, राजेश चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह, लक्की तिवारी, कैम्पियरगंज के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री अखिलेश जायसवाल, सुरेन्द्र दूबे, पवन गिरि, रामदवन सिंह, भगवती नाथ गिरि, रामदवन सिंह, पीपीगंज नगर अध्यक्ष कमलेश वर्मा, राजेश पाण्डेय, कृष्नपाल रावत, सहित हिन्दू युवा वाहिनी और भारतीय जनता पार्टी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुरेंद्र सिंह, भाजपा के धीरज त्रिपाठी, राजकुमार पटेल, प्रधानगण रामनरेश यादव, राकेश यादव, दीनानाथ सिंह, अशोक यादव, रामगोपाल विशारद, संतोष पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, जयहिंद प्रजापति,
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष श्री गौतम सिंह ने किया।
बैठक को मुख्य रूप से हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं कैम्पियरगंज के प्रभारी श्री अजय गिरि ने भी किया।

