गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 16 March 2019

RPP NEWS

जमीन के विवाद में वृद्ध की हत्या ,दो पक्षों में चला जमकर लाठियां



आर पी पी न्यूज़ :संवाददाता नूर मोहम्मद-महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्‍मीपुर देउरवा गांव में भूमि पर कब्‍जे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें से एक पक्ष के साठ वर्षीय वृद्ध की हत्‍या कर दी गई। सूचना पर एसपी और सीओ पहुंचकर मामले के बारे में पड़ताल की। आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
शनिवार को महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में जमीन पर कब्‍जेदारी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। लेकिन मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। जिसमें पोखरभिंडा निवासी 60 वर्षीय सत्‍य नारायण सिंह की हत्‍या कर दी गई।
घटना की जानकारी होने पर महराजगंज के एसपी रोहित सिंह सजवान सीओ समेत पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्‍थल का जायजा लिया।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया, मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली गई है। घटना को लेकर माहौल में हल्‍का तनाव है लेकिन स्थिति काबू में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :