गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 19 March 2019

RPP

एनएसए *डोभाल ने दी पाकिस्तान को *चेतावनी, पुलवामा हमले को भारत भूलेगा नहीं



आर.पी.पी.न्यूज :संवाददाता राम अशीष मौर्य: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बोलते हुए डोभाल ने कहा कि देश को मालूम है कि कब, क्या, कहा करना है। डोभाल ने कहा कि हमने पुलवामा हमले का बदला लिया। हम पुलवामा हमले को नहीं भूलेंगे।

सीआरपीएफ की 80वीं वार्षिक परेड को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उन 40 जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। राष्ट्र इसको भूला नहीं है। अजित डोभाल ने कहा कि इस समस्या का निस्तारण करने के लिए समय क्या होगा, जगह कहां होगी, ये तय करने के लिए हमारा नेतृत्व सक्षम है। हम आतंकवाद का मुकाबला करेंगे।
डोभाल ने कहा कि कितने गर्व की बात है इस फोर्स ने अस्सी साल पूरे कर लिए। उन्होंने कहा कि देश की एक मात्र फोर्स ऐसी है जो देश के 32 लाख वर्ग किलोमीटर की रक्षा करती है। देश का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है, जहां ये फोर्स मौजूद नहीं है। हम सबको सीआरपीएफ पर गर्व है।

RPP

About RPP -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :