आर.पी.पी न्यूज़: वरिष्ठ संवाददाता रिज़वानुल्लाह खान कि रिपोर्ट: महराजगंज: होली त्योहार के पावन पर्व पर क्षेत्र में सुरक्षा का अहसास दिलाने व शांति पूर्ण माहौल में त्योहार सम्पन्न कराने के लिए आज श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल परसा खुर्द,पकड़ी दीक्षित,सिरसिया,हरपुर चौक श्याम देउरवां,बड़हरा गंजन,समेत अन्य स्थानों पर पुलिस व सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया,इस अवसर पर एस डी एम सदर सत्तयम मिश्रा, सी ओ सदर वीरेंद्र कुमार,थानाध्यक्ष श्याम देउरवां इंस्पेक्टर निर्भय कुमार चौकी इंचार्ज परतावल विकास यादव समेत भारी संख्या में पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान उपस्थित रहे।


