चुनाव में बाधा डालने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, लोग भय मुक्त होकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करे- डीएम
आर.पी.पी. न्यूज़ :संवाददाता राम आशीष मौर्य महराजगंज - सूत्रों के मुताबिक पता चला कि जिला अधिकारी निर्वाचन आयोग और जिला अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने पत्रकार वार्तालाप में कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आ गई है और महराजगंज जिला प्रशासन इसको पूरी तरह से अनुपालन कराने के लिए मुस्तैद है। पूरी चुनाव प्रक्रिया को तीन भागों में बांटा गया है। पहले मतदाता सूची निर्वाचक नामावली को ठीक करना है। दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला एवं नए युवा मतदाताओं को मतदाताओ को सूची से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चल रहा है और उसमें काफी सफलता मिली है। इसके साथ ही मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लेकर देश के लोकतंत्र को और भी मजबूत करें।
इसके साथ ही जनपद की पुलिस एवं प्रशासन की टीम चुनाव को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। पूरी उम्मीद है कि सभी के सहयोग से इस जनपद में एक बेहतर चुनाव संपन्न कराने में सफल होंगे।
जिला प्रशासन पूरी तरीके से चुनाव को लेकर सख्त है। चुनाव के दौरान गलत मंसूबे पैदा करने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी मतदाताओं से अपील है कि भय मुक्त होकर मतदान करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मतों का प्रयोग करें। मतदान स्थलों पर पेयजल शौचालय सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि जब मतदाता मतदान स्थल पर पहुंचे। तो उन्हें यह महसूस हो कि यह उत्सव का माहौल है।