आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज - संवाददाता इरफानुल्लाह खान - मिठौरा ब्लॉक के अंतर्गत ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय हरिहरपुर सिंदुरिया में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया लोगों को यह संदेश दिया कर मतदान करना हमारा अधिकार है हमें इसके प्रति सतर्क रहना चाहिए और अपने अधिकार का प्रयोग करते समय अपनी गोपनीयता बनाए रखनी चाहि चाहिए रैली का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ आशीष कुमार मिश्र ने किया साथ में महा विद्यालय के शिक्षक प्रशांत पांडे और अनिल कुमार द्वारा रैली का संचालन किया गया।

