आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज : संवाददाता जमशेद आलम- लोकसभा चुनाव में बदलते राजनीतिक समीकरण को देख कर नेताओं तथा जनता में भी असमंजस की स्थिति देखने को मिल रहा है, अभी कुछ दिनों पहले पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री को शिवपाल यादव ने उम्मीदवार बनाया था और इन्होंने प्रचार-प्रसार भी करना शुरू कर दी थी।
पूर्व सांसद स्व0 हर्षवर्धन सिंह जो महराजगंज ने जमीनी नेता के नाम से पहचाने जाते थे उनकी बेटी काफी दिनों से कांग्रेसी उम्मीदवार के रूप में चर्चा मे थी लेकिन किन्ही कारणों से हर्षवर्धन की बेटी की जगह पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटी को टिकट दिया गया लेकिन 24 घण्टे के अन्दर पूर्व मंत्री की बेटी का टिकट काटकर पूर्व सांसद स्व0 हर्षवर्धन की बेटी सुप्रिया श्रीनेत को महाराजगंज लोकसभा से घोषित प्रत्याशी कर दिया गया, इन की घोषणा से महराजगंज के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद स्व.हर्षवर्धन की पुत्री सुप्रिया श्रीनेत को कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा प्रत्यासी घोषित करने पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर व मिठाइयां बांटकर मनाई खुशियां,गोपाल शाही, नूर आलम,विनोद सिंह,ज्ञानेन्दू पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद।

