आर पी पी न्यूज़:संवाददाता नूर मोहम्मद: आज दिनाँक 26/03/2019 को ग्राम पंचायत धनेवा-धनेई विकास खंड सदर जनपद महराजगंज में मतदाता जागरूकता गोष्टी एवं रैली का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि श्री नसीम अहमद खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।ग्राम पंचायत धनेवा-धनेई में स्थित मदरसा इस्लामिया प्राथमिक स्कूल मर्कजी दारूल उलूम गबड़ूआ एवं मदरसा जामेतुज ज़ोहरा गबड़ूआ के बच्चों द्वारा पूरे ग्राम सभा में रैली निकाली गयी । उक्त अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि नसीम अहमद खान सचिव अशोक कुमार निगम ,गयासुद्दीन खान,डॉ. अमज़द अली अहमद हुसैन, इंतखाब आलम ,मो. कैश,राकेश, राजेश तिवारी, आंगनबाड़ी, आशा सहायिका उपस्थित रहे।

