आर पी पी न्यूज़: ब्यूरो गोरखपुर: आज दिनांक 26/ 3/ 2019 दिन मंगलवार को फुटहवा इनार अजय कुमार सिंह टप्पू भैया के कैंप कार्यालय पर शिव राष्ट्र सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम किया गया, जिसमें #शिव #राष्ट्र #सेना के #सरकार #द्वारा #मान्यता #प्राप्त होने के खुशी में शिव राष्ट्र सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर
एवं मिठाईयां खिलाकर खुशी मनाई गई। इस कार्यक्रम में शिव राष्ट्र सेना के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने कहा आज बहुत ही हर्ष की बात हैसंगठन के प्रमुख माननीय रितेश कुमार आल्हा जी को बहुत-बहुत बधाई आज संगठन पूरे भारत में भारतीय संवैधानिक तरीके से रजिस्टर्ड हो चुका है। जिसके लिए हम लोगों ने 3 साल से बहुत ही परिश्रम कर इस संगठन को मान्यता दिलाई है ,अब संगठन उत्तर प्रदेश को छोड़कर भारत के सभी राज्यों में अपने संगठन की स्थापना करेगा और हिंदुत्व और हिंदू समाज को जोड़ने के लिए युद्ध स्तर तरीके से समाज के लिए काम करेगा।संगठन के मार्गदर्शक सेना के जिला उपाध्यक्ष उत्तमचंद निषाद ने कहा कि अब संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त हुई है और अब एक एक कार्यकर्ता शिव राष्ट्र सेना के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करे उसे अपने लक्ष्य तक जल्द ही पहुचाने का कार्य करेगा, जिला मंत्री राज जायसवाल जिला मंत्री सुनील भारद्वाज विधानसभा अध्यक्ष बबलू जायसवाल सरदार नगर मंडल महामंत्री अष्टभुजा चौधरी मंडल मंत्री सूरज पासवान ने कहा अब संगठन पूरी ताकत के साथ काम करेगा और विधानसभा चौरी चौरा से जल्द ही 5000 नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को जल्द ही हम लोग पूरा कर लेंगे। उपस्थित गढ़-बिसलपुर मटियारा मंडल अध्यक्ष विराट जायसवाल बरहमपुर ब्लाक उपाध्यक्ष अजय मौर्या मंडल कार्यकारी सदस्य राजू जायसवाल सुदामा कनौजिया जी विकास कुमार जी अजय निषाद जी पटेल निषाद जी आकाश जायसवाल कृष्णा जायसवाल कृष्ण पाल गुप्ता जी भोला कुमार आदि लोग उपस्थित थे

