आर पी पी न्यूज़ : वरिष्ठ संवाददाता रिज़वानुल्लाह खान महराजगंज,जनपद के प्राथमिक,उच्य प्राथमिक ,अनुदानित मदरसों ,व स्कुलों में मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए नियुक्त रसोइयों का मानदेय पिछले 4 महीने से नही मिला था विभाग ने मार्च 2019 तक का बजट जारी करदिया है,इस के साथ ही उस पर ब्यय होने वाले सामानों का कन्वर्जन कास्ट भी भेज दिया गया है,
इस सम्बंध में जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस की जानकारी देते हुए बताया कि,कन्वर्जन कास्ट प्राथमिक विद्यालय में विकासखंड बृजमनगंज धानी घुघली महाराजगंज व मिठौरा आंशिक माह अक्टूबर 18 से फरवरी 2019 तक तथा विकास खंड नौतनवा लक्ष्मीपुर निचलौल पनियरा परतावल फरेंदा में माह नवंबर 2018 से जनवरी 2019 तक इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय में विकासखंड धानी बृजमनगंज घुघुली लक्ष्मीपुर महाराजगंज में अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक तथा विकास खंड मिठौरा नौतनवा निचलौल पनियरा परतावल फरेंदा व सिसवां में नवंबर 2018 से जनवरी 2019 तक मध्यान्ह भोजन निधि खातों में प्रेषित कर दिया गया है रसोईया मानदेय समस्त विकास खंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मार्च 2019 तक के लिए अंतिम रूप से प्रेषित कर दिया गया है समस्त धनराशि मध्यान्ह भोजन निधि में प्रेषित हो गए हैं।

