गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Sunday, 17 March 2019

RPP NEWS

नहीं रहें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर,आज शाम को हुआ निधन

आर.पी. पी न्यूज़:(ब्यूरो रिपोर्ट)देश के पहले आईआईटियन मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार को निधन हो गया। पैन्क्रियाज कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय परिकर की हालत पिछले दो दिन से बेहद खराब थी। रविवार को उनकी स्थिति और ज्यादा नाजुक हो गई थी, जिसके बाद दोना पाउला स्थित उनके निजी आवास पर डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य को संभालने का प्रयास किया। लेकिन रात 8 बजे के करीब उनका निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी पूरे देश को दी। परिकर के निधन पर केंद्र सरकार ने 18 मार्च को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देश की राजधानी के साथ राज्यों और केंद्रशासित राज्यों की राजधानियों नें राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इससे पहले गोवा में चल रहे सियासी संकट के बीच रविवार देर शाम मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट के जरिए परिकर की हालत बेहद नाजुक होने की पुष्टि की थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री के निजी आवास पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिए जाने के बाद उनके रिश्तेदार, बहुत सारे वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और राजनीतिक नेताओं के वहां पहुंचने से किसी अप्रिय समाचार के सामने आने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिकर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह अद्वितीय नेता, सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे।
शनिवार को भी उनकी हालत नाजुक होने की सूचना सामने आई थी, लेकिन तब मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया था कि उनका स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। बाद में उनसे मिलने पहुंचे राज्य सरकार में भाजपा के सहयोगी 6 विधायकों के दल में मौजूद गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने भी मुलाकात के बाद कहा था कि मुख्यमंत्री हालत बेहद खराब है। इसके बाद शनिवार शाम को राज्य भाजपा कोर कमेटी ने अपने सभी विधायकों के कुछ दिन तक गोवा से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी। मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट के जरिए परिकर के निधन पर दुख जताया है।

लंबे समय से थे बीमार
बता दें कि पिछले एक साल से बीमार परिकर पिछले साल इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे। लेकिन वहां से वापस लौटने पर भी स्थिति नहीं सुधरने के बाद उन्हें लंबे समय के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। बाद में वह एम्स से गोवा लौटकर अपने निजी आवास पर शिफ्ट हो गए थे। पिछले महीने भी परिकर का गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में एक ऑपरेशन किया गया था, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। यहां तक कि उन्होंने राज्य का बजट भी नाक में नली लगाकर पेश किया था।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :