आर पी पी न्यूज़ - पनियरा -थाना क्षेत्र श्यामदेउरवा के बिलासपुर नर्सरी से पंकज राजभर की हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो गाड़ी दोपहर करीब 3:30 पर चोरी हो गई जिसकी कि सूचना पंकज ने 100 नंबर पर दया ।
मिली सूचना के अनुसार ग्राम बाँसपर कोठी निवासी पंकज अपने किसी काम से बिलासपुर नर्सरी गया हुआ था , वह अपनी गाड़ी जिसका नम्बर UP53AY2431 है को खड़ी कर के अपने काम से गया वापस आने पर गाड़ी मौके से गायब थी अगल बगल पूछने पर पता चला कि कोई उस गाड़ी को लेकर गया है । पंकज बभनौली चौराहे पर आकर 100 नम्बर को सूचना दिया मौके पर पहुची 100 नम्बर की पुलिस ने पूछ ताछ किया और मामला श्यामदेउरवा थाना का बात कर पंकज को श्यामदेउरवा थाना भेज दिया ।
