आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद - अज्ञात कारणों से लगी आग।परतावल क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा पिपर पांती तिवारी, बरियारपुर व पनियरा क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा जड़ार व घुघली क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा बॉसपार नूतन के सिवान में लगी भीषण आग। बताते चलें डंठल जलाने को लेकर लगी आग कुछ दूरी पर बिना कटी खड़ी फसल में पकड़ लिया जिससे देखते ही देखते ग्रामसभा बॉसपार व जड़ार के किसानों का फसल आग की लपटों में समा गयी । मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुँच कर आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की।लेकिन समाचार लिखे जाने तक अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
सबसे ज्यादा नूकसान ग्रामसभा बाँसपार नूतन के किसानों का हुआ है।इनमें जिन किसानों का खेत जला उनमें संजय सिंह,गुड्डू सिंह,रामदास वर्मा,चंद्रशेखर यादव, कैलाश सिंह सहित तमाम किसानों का इस आगज़नी में क्षति हुआ है।किसान अपने खेत को जलता देख असहाय होकर छाती पीटते रहे।कहीं न कहीं ये प्रशासन की चूक भी रही क्योंकि जहाँ कम दे कम तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी चाहिये था वहाँ सिर्फ एक गाड़ी ही पहुँच सकी थी
।

