आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता नूर मोहम्मद -भिटौली संवाददाता महराजगंज। महाराजगंज आज लगभग दिन में 12:00 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुर बाजार और अमवां भैंसी के बीच सिवान में कंबाइन मशीन गेहूं काट रहा था कि अचानक एक कंबाइन मशीन का कर्मचारी कंबाइन के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा हुआ था वह ऊपर से गुजर रही बिजली के तार के चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया और अचानक बिजली के तार से निकली चिंगारी खेतों में जा गिरी जिससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई मौके पर अग्निशमन दल ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में सफल रहा फिर भी लगभग 2 एकड़ गेहूं का फसल जलकर राख हो गया धर्म पुर निवासी शेषनाथ का 50 डिसमिल अलीशेर का 30 डिसमिल तथा अमवां भैंसी निवासी विद्या गुप्ता, भारत वर्मा, मुन्नी गुप्ता, श्रुति गुप्ता आदि की लगभग 2 एकड़ फसल जलकर राख हो गई बिजली की चपेट में आए घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में इलाजके लिए महराजगंज जिला चिकित्सालय भेज दिया गय विद्युत की चपेट में आए युवक की मौत मृतक सुनील पुत्र परदेशी उम्र 30 वर्ष निवासी मडा़र बिंदवालिया टोला दुशादी पट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर का है

