गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 1 April 2019

RPP NEWS

इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज हरपुर चौक का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

आर.पी.पी.न्यूज़:संवाददाता:नूर मोहम्मद:आज इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज हरपुर चौक महराजगंज का वार्षिक परीक्षाफल घोषित कियाह गया ।परीक्षा परिणाम घोषित होने के अवसर पर मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक हरपुर चौक श्री रईश अब्बास व  विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री डॉ. इशरत खान,प्रधानाचार्य अफ़लाक अहमद खान ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया।जिसमें विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा उचित पुरस्कार देकर बच्चों का हौसला अफ़ज़ाई किया गया।
प्रधानाचार्य अफलाक अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को उचित मार्ग दर्शन देना शिक्षक के साथ-साथ अभिभावक का भी परम् कर्तव्य होता है।एक उचित मार्ग दर्शन में बच्चे अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं प्राइमरी टॉपर छियासी प्रतिशत अंको के साथ सामिया रहमान (क्लास थर्ड )रही।जूनियर से माध्यमिक तक चौरासी प्रतिशत अंकों के साथ साबरा खातून (क्लास 9 ब)टॉपर रही।साथ ही साथ सर्वाधिक उपस्थिति वाली छात्रा हुमैरा खातून रही।जिन्हें मुख्य अतिथि ने उचित पुरस्कार देकर भविष्य में इसी तरह और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :