आर.पी.पी न्यूज़:संवाददाता:नूर मोहम्मद : परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा बैरिया में गेहूँ के खेत मे आग लगने से 4-5 पाँच एकड़ फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि बिजली के तार से चिंगारी गिरने के कारण यह आग लगी है , आपको बता दें कि समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नही पाया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम भी अभी तक नही पहुंची है, ऐसे में असंका ये लगाया जा रहा है कि अगर तत्काल आग पर काबू नही पाया गया तो हजारों एकड़ फसल जल सकती है और किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

