आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज - सवांददाता अभय पासवान -परतावल:- श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर के समीप नहर की पटरी पर कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में पंचदेवरी निवासी रामसकल प्रजापति पुत्र चतुरी प्रजापति बेहोशी के हालत में मिले ।बताया जा रहा है कि हमेशा की तरह कल भी रामसकल प्रजापति अपनी दवा की दुकान बंद कर अपने घर के लिए निकले । जिसके कुछ देर बाद ही रामसकल नहर की पटरी के किनारे बेहोशी की हालत में पाए जाने की सूचना घर वालों को मिली , मौके पर पहूँचे कर घर के सदस्यों ने तत्काल इलाज के लिए घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहूँचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा रामसकल को मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी सूचना परिवार के सदस्यों द्वारा श्यामदेउरवा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मोके पर पहूँची पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।परिवार के भरण पोषण की चिंता एक बड़ा सवाल बनकर खड़ी हो गई है।

