स्कूल प्रसाशन ने उठाया सराहनीय कदम स्कूल के पूर्व छात्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया सहयोग
----क्रिकेट में आगे बढ़ता देख स्कुल ने छात्र को दी सहयोग राशि----
आर पी पी न्यूज़ : गोरखपुर , सवांददाता पी. एन. सिंह -पीपीगंज के ग्राम फरदहनी के एक छात्र द्वारा खेल में आगे बढ़ने पर उसके पूर्व स्कुल द्वारा सम्मानित किया गया और उसे सहयोग राशि देकर भविष्य में हर सम्भव मदद का आस्वाशन भी दिया गया। पीपीगंज के ग्राम फरदहनी अंतर्गत गुरम टोला निवासी राहुल यादव पुत्र सरजू यादव को क्रिकेट में बचपन से ही रूचि थी।राहुल का सपना था कि खेल में ही आगे बढ़कर वह अपने देश के लिए कुछ कर पाए।इन्ही ख्वाइशों को लेकर राहुल ने उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के कई टूर्नामेंट खेला और ट्रॉफियां भी जीती,राहुल किसी अच्छे क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र में सीखना चाहता था लेकिन पैसों के अभाव से उसकी मुराद नही पूरी हो पा रही थी। ऐसे में पीपीगंज क्षेत्र में ही एक निजी क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र पर दाखिला करवाकर वह क्रिकेट खेलना सीखता रहा।राहुल ने बताया कि जल्द ही वह राजस्थान के जयपुर ने ए डिवीज़न क्रिकेट खेलने जा रहा है।इसके साथ ही उसने यह भी बताया कि उसके परिजनों, मित्र,सहपाठी और रिश्तेदारों ने चन्दा की रकम इक्कठा कर उसे देते रहे ताकि वह आगे बढ़ सके।
राहुल की पढ़ाई पीपीगंज के सनग्रेस पब्लिक स्कूल से हुई थी,जब इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष गुप्त को हुई तो उन्होंने तुरंत राहुल से संपर्क कर उसे स्कुल बुलाया और भविष्य में हर सम्भव मदद का आस्वाशन देते हुए उसे 21000 रुपए का चेक दिया और कहा कि वह ऐसे ही बुलंदियों तक जाएगा तो उसके साथ उसके परिजनों और स्कुल का भी नाम रोशन होगा,उन्हें फक्र है कि राहुल की पढ़ाई उस स्कुल में हुई है।
इस दौरान गोपाल शर्मा,संगम श्रीवास्तव,विनीत,धीरज,देवेन्द्र,दीपक,सुजीत समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

