आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता असलम अंसारी -सिसवा बाजार-महराजगंज।कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया और बिशुनपुर के सिवान में आज रविवार की दोपहर अचानक गेहू के खेतों में आग लग गई,समाचार लिखे जाने तक लोग आग बुझाने में लगे हुई थे आग तेजी से फैल रही थी और फायर सर्विस की भी गाड़ी मौके पर पहुच रही थी।। बताया जाता है कि कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया विशुनपुर के सिवान में आज रविवार को दोपहर खेतो गेहू के खेतों में आग लग गई,आग कैसे लगी यह भी स्प्ष्ट नही हो पाई है लेकिन आग के कई खेतो को जला डाला।। समाचार लिखे जाने तक आग तेजी से फैल रही थी औए गांव के लोग आग बुझाने में लगे हुए थे,फायर सर्विस को भी आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर गाड़ी भी रवाना हो चुकी थी।

