गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 11 April 2019

RPP NEWS

श्यामदेउरवा पुलिस पर कार्यवाही न करने का सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने लगाया आरोप*

*श्यामदेउरवा पुलिस पर कार्यवाही न करने का महिला ने लगाया आरोप*
*मुख्यमंत्री पोर्टल और आईजी, डीआईजी गोरखपुर से लगाई न्याय की गुहार*


आर पी पी  न्यूज़ : सवांददाता अभय पासवान - परतावल श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली रह रही महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने जान बचाने के डर से बात छुपा ली। लेकिन वह गर्भवती हो गई। कुछ महीनों बाद महिला के सास ससुर को इस बात की जानकारी हो गई जिससे महिला भयभीत हो गयी।
        लोक लाज के डर से आरोपियों ने महिला का गर्भपात भी करा दिया और शिशू का शव कतरारी पुल के नीचे फेंक दिया जो पुलिस के हाथ लग गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। महिला उक्त आरोपियों पर कार्यवाही करने के लिए श्यामदेउरवां थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थक हार कर महिला ने आइजी जोन गोरखपुर व डीआईजी तथा मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है। आप बता दें कि समाचार लिखे जाने तक श्यामदेउरवां पुलिस ने कोई एफ आई आर दर्ज नही किया है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :