आर पी पी न्यूज़: ब्यूरो महराजगंज: महराजगंज लोकसभा सीट से किसको टिकट मिलेगा यह अभी तक तय नही हो पाया है जबकि पर्चा दाखिला का अंतिम समय 29 अप्रैल को है जो महज अब तीन दिन ही शेष बचे हैं बताते चले कि सपा बसपा गठबंधन ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है परन्तु सपा के पूर्व सांसद कुमार अखिलेश सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया सबसे पहले उन्होंने शिवपाल लाल सक्सेना के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि मैंने पार्टी को सूचित कर दिया है कि मैं अपना नामांकन कर रहा हूं पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला लेगा उसका मैं तहे दिल से स्वागत करूंगा इसी क्रम में सपा सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुशिल टिबड़ेवाल ने आज अपना नामांकन पत्र सपा से दाखिल किया और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा का मैं अनुशासित सिपाही हूं कुछ ही दिन बचे है इसी कारण हमने पर्चा दाखिला किआ यदि राष्ट्री नेतृत्व मुझ पर विस्वास कर मुझे यहाँ से अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो मैं चुनाव लडूंगा अन्यथा नही लडूंगा वही विस्वास सूत्रों से खबर मिल रही है कि माननीय गणेश शंकर पांडे जी भी गठबंधन उमीदवार के रूप में लगे हुए हैं लोगो का यहाँ तक भी कहना है कि अगर गठबन्धन से माननीय गणेश शंकर पाण्डे जी को टिकट मिल जाता है तो महराजगंज सीट से लड़ाई बड़ी दिलचस्प हो जाएगी बिना गठबंधन प्रत्याशी घोषित हुए हैं दो लोगो का सपा से पर्चा दाखिला करने से लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब पार्टी ने अभी तक किसी को अपना अधीकृत प्रत्याशी नही बनाया तो फिर पार्टी के साथ अपनी सहमति जताते हुए कैसे इन लोगों ने अपना पर्चा दाखिला किया यही समझ के परे है

