गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 27 April 2019

RPP NEWS

दी पैरामाउंट अकादमी में छात्र परिषद का चुनाव सम्पन्न


आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता इरफानुल्लाह खान - महराजगंज -दी पैरामाउंट अकादमी बैंक रोड शास्त्री नगर महराजगंज में आज दिनांक 24 अप्रैल 2019 को छात्र परिषद का चुनाव सम्पन्न हुआ चुनाव की प्रक्रिया विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के नामों के बैलट पेपर के माध्यम से हुई कक्षा तीन से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं ने छात्र परिषद हेतु नामो के सम्मुख अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग अपने मत के माध्यम से किया छात्र परिषद हेतु मुख्य रूप से स्कूल हेड ब्वॉय के लिए सन्तोष कन्नौजिया, मा० विवेक निषाद तथा मा० अनीश यादव ने अपना अपना भाग्य आजमाया इसीक्रम में हेड गर्ल हेतु कु० मधु तथा कु० अर्पिता ने अपना अपना भाग्य आजमाया इसीक्रम में एकेडमिक कैप्टन हेतु नमन पटेल तथा नवनीत रौनियार एवं स्कूल कैप्टन छात्राओं में क्रमशः अदीति पटेल एवं श्वेता यादव तथा एकेडमी कैप्टन हेतु कु० अनन्या यादव तथा कु० आँचल यादव आमने सामने स्पोर्ट्स कैप्टन हेतु अमित यादव एवं अमन कनौजिया तथा डिप्टी हेड बॉय हेतु उज्ज्वल पाठक तथा मारूफ खान एवं स्पोर्ट्स कैप्टन छात्रा ग्रुप की तरफ से कु० मुस्कान तथा कु० प्रियांशी तथा अनुशासन कैप्टन हेतु प्रधुन मणि तथा कु० अनन्या चौधती आदि के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स मत पेटी में बन्द हो गया वोट की गिनती कल होगी तथा चुनाव में विजयी प्रतिभागियों के नाम की घोषणा कल की जाएगी विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय बहादुर सिंह तथा प्रधनाचार्य श्री आर० एन० श्रीवास्तव ने छात्र परिषद के बारे में विस्तार रूप से छात्र छात्राओं को बताया तथा छात्र परिषद की जिम्मेदारियों से अवगत कराया मतो की गिनती के उपरान्त विजयी प्रतिभागियों के नामो की घोषणा कल की जायेगी छात्र परिषद के चुनाव में प्रमुख रूप से शिक्षक वर्ग से श्री आकाश सिंह, आदित्य पाण्डे, आनन्द वर्मा एवं पवन कुमार श्रीवास्तव तथा अतुल शर्मा का विशेष सहयोग रहा


RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :