गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 10 April 2019

RPP

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद की 1लाख 58 हजार किताब की पहली चक्कर आई गाड़ी ।

 प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद की 1लाख 58 हजार किताब की पहली चक्कर आई गाड़ी ।




आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता राम अशीष मौर्य की रिपोर्ट :महाराजगंज परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। नए शैक्षिक सत्र में नौवें दिन किताबों की पहली खेप जिले में आई। पहली खेप में करीब एक लाख 58 हजार किताबें प्राप्त हुई है। जिसमें 70 हजार किताबें कक्षा एक से तीन तक की है। इन किताबों को बीआरसी के माध्यम से वितरित किया जाएगा। अभी तक बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ रहे थे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 648 पूर्व माध्यमिक विद्यालय, 1478 प्राथमिक एवं 13 कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब दो लाख 68 हजार, 221 छात्रों को किताबों के वितरण के लिए शिक्षा विभाग की ओर से मांग पत्र भेजा गया था। कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क किताबें शासन की ओर से वितरित कराया जाता है। पहली खेप में करीब 1 लाख 58 हजार किताबें प्राप्त हुई हैं। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि सभी छात्रों को नई किताबें वितरित कराया जाएगा। कक्षा एक दो और तीन के कलरव, दो और तीन के लिए गिनतारा, कक्षा तीन के लिए हमरा परिवेश और रेन्वो प्राप्त हुआ है। इसकी संख्या 70 हजार होगी। अन्य विषय की किताबों की गणना कराई जा रही है। सभी किताबें प्राप्त होने के बाद किताबों का वितरण करने का कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है।

RPP

About RPP -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :